प्रदेश सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में 15 लाख स्मार्टफोन और 10 लाख टैबलेट वितरित करेगी इसके लिए बजट में 4000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार 49.86 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण कर चुकी है आगामी वित्तीय वर्ष में योजना के तहत टैबलेट और लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे बता दे कि इस योजना का मकसद युवाओं को सशक्त बनाना और उसके कौशल विकास में मदद करना है योजना के तहत युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जाते है योजना की शुरुआत वर्ष 2021 मे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी जसके बाद वर्ष 2003 में इस योजना के तहत आगामी पांच वर्षों तक उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे मेंधावी छात्र छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन टेबलेट वितरित किए जाने का निर्णय लिया गया था इस योजना के जरिए युवाओं को रोजगार मिलने में आसानी होती है जिससे यह गेमचेंजर साबित हो रही है
