Homeप्रदेशमहाकुंभ के पवित्र जल से बन्दियों को सरकार करा रही आस्था का...

महाकुंभ के पवित्र जल से बन्दियों को सरकार करा रही आस्था का स्नान

कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने आज आदर्श कारागार लखनऊ से की कार्यक्रम की शुरुआत

प्रदेश की जेलों में निरुद्ध बन्दी जो महाकुम्भ-2025 संगम के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाना चाहते हैं उनके लिए योगी सरकार ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इस पहल के तहत संगम के जल को प्रदेश की विभिन्न जेल तक पहुंचाया गया है और इस जल से कैदी स्नान कर रहे हैं आज लखनऊ स्थित आदर्श को कारागार से की शुरुआत हुई प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि जेल में होने के कारण कैदी अपनी धार्मिक आस्था को चाहते हुए भी पूर्ण नहीं कर पाते इसलिए हमने जेल में यह प्रबंध किया है।

बंदी भी पुण्य प्राप्ति से वंचित न रहें, उनकी धार्मिक भावनाओं/आस्थाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। वर्तमान समय में लगभग 90 हजार बंदी प्रदेश की कारागारो में निरुद्ध हैं। संगम के पवित्र जल से स्नान के इच्छुक कैदियों के लिए जेल प्रशासन जेलो स्नान की व्यवस्था करेगी। इसके लिए तीर्थराज प्रयाग संगम से कलश में जल लाकर जेलों में स्थापित पानी के कुण्ड/टब में डाला जायेगा और इच्छुक बन्दियों को स्नान का अवसर प्रदान किया जायेगा। इस तरह जेल में निरुद्ध कैदियों को महाकुम्भ के आस्था के स्नान का पुण्य प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग एवं महानिदेशक कारागार पीवी रामा शास्त्री भी उपस्थित रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments