Homeराजनीतिमोदी ने कहा आजकल हम नेताओं के एक समूह को हमारे धर्म...

मोदी ने कहा आजकल हम नेताओं के एक समूह को हमारे धर्म का मजाक बनाते देखते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि गुलाम मानसिकता वाले लोग देश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर लगातार हमले कर रहे हैं पीएम मोदी ने कहा आजकल हम नेताओं के एक समूह को हमारे धर्म का मजाक बनाते देखते हैं। वे हमारी एकता को तोड़ने और लोगों को बांटने पर तुले हैं। देश और धर्म को कमजोर करने के इस एजेंडे मे कई बार विदेशी ताकतें भी उनका समर्थन करती नजर आती हैं पीएम रविवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर में श्री बागेश्वर मेडिकल साइंस एवं रिसर्ज इंस्टीट्यूट और कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ एकता का महाकुंभ है वहां हजारों डॉक्टर और स्वयंसेवक समर्पण व सेवा भाव से काम करते हैं। श्रद्धालु इन प्रयासों की सराहना करते हैं। पीएम ने स्वच्छता कर्मियों और पुलिस वालों की सेवा की भी सराहना करते हुए कहा इन्होंने महाकुंभ को सफल बना दिया है पीएम मोदी ने कहा हिंदू धर्म से नफरत करने वाले सदियों से अलग-अलग छद्मभेष में मौजूद रहे हैं। गुलाम मानसिकता वाले ये लोग हमारी आस्था मंदिरों संतो संस्कृति और परंपराओं पर हमला करते हैं। ये‌ हमारे त्योहारों परंपराओं और आस्था को गाली देते हैं। इसका एजेंडा समाज‌ व देश की एकता को तोड़ना है। वे हमारे उस धर्म संस्कृति पर कीचड़ उछालने का दुस्साहस करते हैं जो अंतिरिक्त रूप से प्रगतिशील ‌है। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के महाकुंभ को मृत्युकुभं कहे जाने के बाद आई है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments