वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काशी में कदम रखते ही दुष्कर्म पीड़िता केस के बारे में पूछा। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही स्वागत के लिए आए मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम से कुछ दिन पूर्व खजुरी क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात पर गंभीर चिंता जताते हुए कड़ा रुख अपनाया है। पीएम मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों को चिह्नित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दरअसल, खजुरी क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती के साथ 29 मार्च से 3 अप्रैल तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है।
