Homeअपराधमाहौल बिगड़ने की कोशिश धर्मस्थल में रखा जानवर का सिर, हंगामा, लाठीचार्ज

माहौल बिगड़ने की कोशिश धर्मस्थल में रखा जानवर का सिर, हंगामा, लाठीचार्ज

आगरा। धर्मस्थल में थैले में जानवर का कटा सिर रखकर शुक्रवार को शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। फजर की नमाज के बाद थैला देखते ही जुटे युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख लाठियां भांजकर लोगों को तितर-बितर करना पड़ा। हंगामा करने वाले 40 से 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से थैला रखने वाले नजीर उद्दीन को 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, बिजली घर स्थित धर्मस्थल में सुबह करीब 7 बजे फजर की नमाज अदा करने के बाद कुछ लोगों ने एक थैला देखा। उसमें मजहब में प्रतिबंधित जानवर का कटा सिर रखा था। इस पर मंटोला में तनाव फैल गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मस्जिद इंतजामिया कमेटी के जाहिद कुरैशी की सूचना पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार सर्किल फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद मस्जिद में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें आरोपी युवक थैला लेकर अंदर जाते और फिर खाली हाथ बाहर निकलते दिखा।जूमे की नमाज के बाद बवाल की आशंका को देखते हुए 100 पुलिसकर्मियों को संदिग्ध की तलाश में लगाया गया। सुबह 11 बजे पुलिस ने टीला नंदराम, मंटोला निवासी नजीर उद्दीन को पकड़ लिया। उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। परिजनों ने बताया कि नजीरुद्दीन दिमागी कमजोर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने यह काम किसके इशारे पर किया।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments