Homeमहत्वपूर्ण जानकारीमोदी ने परिवारवाद व भ्रष्टाचार से दिलाई मुक्ति :सीएम योगी 

मोदी ने परिवारवाद व भ्रष्टाचार से दिलाई मुक्ति :सीएम योगी 

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम ने मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल बताया। कहा, पीएम ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से भारत को मुक्ति भी दिलाई है।

 

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि पीएम ने भारत को न सिर्फ, वैश्विक पहचान दी है, बल्कि स्वयं को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतवासियों का विश्वास भी जीता है। जहां भाजपा की सरकार है, वहां गरीब का कल्याण है। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल नए भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, स्वर्णिम कालखंड के रूप में प्रस्तुत करता है। सीएम ने राज्य सरकार और जनता की ओर से पीएम को बधाई देते हुए विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया।

 

उन्होंने कहा, आजादी के 65 वर्षों में कांग्रेस नेतृत्व और अन्य अस्थिर सरकारों के कारण आमजन का विश्वास टूटा था और वैश्विक मंच पर भारत की छवि तार-तार हुई थी। लेकिन, पिछले 11 वर्षों में पीएम ने भारत को वैश्विक मंच पर अलग पहचान दिलाई है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला नेतृत्व दिया है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और अभियान के संयोजक – मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments