Homeदेशयशराज फिल्म्स ने शुरू किया टीकाकरण अभियान

यशराज फिल्म्स ने शुरू किया टीकाकरण अभियान

यशराज फिल्म्स ने शुरू किया टीकाकरण अभियान

हिंदी फिल्म जगत का सब से बड़ा टीकाकरण अभियान मंगलवार से यशराज फिल्म्स में शुरू हो गया।

कंपनी के संस्थापक यश चोपड़ा की याद में स्थापित फाउंडेशन की मदद से शुरू किए गए इस टीकाकरण अभियान में फिल्म इंडस्ट्री के करीब 4000 लोगों को पहले चरण में टीके लगाए जाने का काम शुरू किया गया है।

यशराज फिल्म का लक्ष्य करीब 30000 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाने का है ।फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज से संबंध फिल्मी यूनियन का कोई भी सदस्य यहां टीका लगवा सकता है ।इस बारे में यशराज फिल्म्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजय विधानी कहते हैं की वाइआरएफ के सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के बाद हमने अपनी फिल्म के क्रू मेंबर्स के वैक्सीनेशन की शुरुआत की है।

हमें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए इस वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत करते हुए बेहद खुशी हो रही है।इंडस्ट्री में काम करने वाले सभी लोगों को कवर करने के लिए बड़ी संख्या में वैक्सीन की जरूरत होगी इसे देखते हुए इस अभियान को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा ।मंगलवार से पहले चरण की शुरुआत हो रही है ।फिल्म निर्माताओं की संस्थाओं प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर काउंसिल ,ने भी अपने सदस्यों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किए हैं।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments