Homeप्रदेशप्रभाव्य इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी प्रयागराज के 15...

प्रभाव्य इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी प्रयागराज के 15 करोड़ 76 लाख रुपए का ऑक्सीजन प्लान्ट का शिलान्यास वर्चुअली केंद्रीय मंत्री मा0 नितिन गडकरी के किया।

प्रभाव्य इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी प्रयागराज के 15 करोड़ 76 लाख रुपए का ऑक्सीजन प्लान्ट का शिलान्यास वर्चुअली केंद्रीय मंत्री मा0 नितिन गडकरी के किया।

ऑक्सीजन प्लांट से बेली,कॉल्विन और डफरिन अस्पताल को आजीवन मुफ्त ऑक्सीजन दी जाएगी।


प्रयागराज में सरस्वती हाई टेक सिटी नैनी ऑक्सीजन प्लांट का दोपहर 12 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअली द्वारा शिलान्यास और संबोधन किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जनता को संबोधित किया। प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह समारोह में वर्चुअली उपस्थित रहे। प्रभाव्य इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लगाया जा रहा प्लांट शिलान्यास के 90 दिन में ऑक्सीजन उत्पादन का रखा है जो लगभग 1100 से 1500 सिलेंडर प्रतिदिन आक्सीजन उत्पादन लक्ष्य है, 350 घन मीटर प्रति घंटा तक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा, ऑक्सीजन प्लांट से बेली,कॉल्विन और डफरिन अस्पताल को आजीवन मुफ्त ऑक्सीजन दी जाएगी।


           उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं एमएसएमई कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन की खपत उत्तर प्रदेश में कोविंड टू पर 300 मीट्रिक टन प्रतिदिन था,कोरोना के पीक समय पर 1200 मीट्रिक टन खपत हुई थी। उत्तर प्रदेश सरकार में 416 नए ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं।उत्तर प्रदेश में पहले से 25 प्लांट थे,पीएम केयर 1 से 14,पीएम केयर 2 से 23,राज्य से वित्त पोषित 64,गन्ना/आबकारी से 80,सांसद/विधायक निधि से 90 तथा कई बड़ी कम्पनियों के सीएसआर मद से 120 प्लान्ट बन रहे है, साथ ही एमएसएमई विभाग के निवेश पर 54 ऑक्सीजन प्लान्ट स्वीकृति प्रदान की गई है कुल लगभग उत्तर प्रदेश में 470 ऑक्सीजन प्लान्ट लगने से ऑक्सीजन की कमी नही होगी। मेडिकल ऑक्सीजन की खपत लगभग डबल होने पर तीसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु नहीं होगी। प्रयागराज की चर्चा करते है कि कोविंड के दौरान 1300 सिलेंडर प्रतिदिन थे, जबकि कोरोना के पीक दौर में लगभग 3000 सिलेंडर की आवश्यकता पड़ी तो 1700 सिलेंडर बाहर से मंगाए गए थे। प्रयागराज में 6 प्लान्ट स्थापित होने अगले 3 से 4 माह में 3500 से 4000 सिलेंडर प्रतिदिन उपलब्ध रहेगा। केंद्र सरकार एवं नीति आयोग से चर्चा के उपरांत बीपीसीएल में आठ हजार सिलेंडर का कच्चा माल पड़ा हुआ था,जिस पर ढाई हजार सिलेंडर बनाने का आर्डर और भुगतान भी कर दिया गया, बीपीसीएल दो हफ्तों पहले बंद कर दिया गया है वर्चुअली मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मा0 नितिन गडकरी को अवगत कराते हुए आग्रह किया कि तीन चार माह के लिए बीपीसीएल कंपनी को चालू करा दिया तो प्रयागराज व यूपी में सिलेंडर की कोई कमी नहीं होगी। यूपी में 700 से कम केस रह गये है,पॉजीटिव दर 0.3 प्रतिशत से कम है,उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन लगभग 2 करोड़ हो गए है कोविंड जांच लगभग 5 करोड़ लोगों के हो चुके जो भारत सभी प्रदेशों में यूपी सबसे आगे है।
             एमएसएमई मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा पहला कोविंड वन को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के कुशल नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में जीत हासिल की थी,दूसरा कोविंड टू सबने मिलकर थामा और तीसरे बेव को उत्तर प्रदेश सरकार सहित हम सभी संभालने के लिए तैयार है।


            इससे पहले का उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्या एवं कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अंत मे कार्य का शिलान्यास पट्टी का पर्दा हटाकर शुभारंभ किया।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments