प्रयागराज में चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का भव्य उद्घाटन हुआ जोकि 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलाया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि में सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल मौजूद रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई एवं गुरु प्रसाद मौजूद रहे।

कार्यक्रम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ ऑफिस के प्रांगण में संपन्न हुआ जहां सड़क सुरक्षा हेतु लोगों को जागरूक किया गया एवं यातायात नियमों को लेकर शपथ भी दिलाई गई इस मौके पर यातायात के कई अधिकारी मौजूद रहे जिसमें राजेश मौर्य संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार सिंह परिवर्तनकारी अरुण कुमार दीक्षित पुलिस अधीक्षक यातायात डॉक्टर सियाराम वर्मा एआरटीओ प्रशासन श्रीमती अलका शुक्ला एआरटीओ प्रवर्तन फर्स्ट रूपेश कुमार एआरटीओ सेकंड सुरेंद्र सिंह यात्री कर अधिकारी विक्रांत सिंह इसके साथ साथ आकाश शुक्ला सचिव ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन कमल मिश्रा महामंत्री ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन उमाकांत द्विवेदी महामंत्री रामबाग बस स्टैंड आदि लोग मौजूद रहे।
नीतेश सोनी प्रयागराज
