प्रयागराज। नो पार्किंग जोन में खडी गाडियों को जब्त करने की कार्रवाई अब यातायात पुलिस की जगह नगर निगम की ओर से की जाएगी। निगम, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से हाल ही में आयोजित बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात के लिए इस संबंध में व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके बाद अब निगम ने टेंडर की तैयारीशुरू कर दी है। यही नहीं, निगम बारी की ओर से नए सिरे से पार्किंग जोनभी चिह्नित करने की तैयारी है।
नगर निगम सूत्रों के अनुसार, शहर और आसपास मोहल्लों में करीब 50 हजार गाड़ियां सड़कों पर ही खड़ी रहती हैं। पार्किंग स्थल होने के बावजूद लोग नियम तोड़कर वाहन आड़े-तिरछे लगाकर चले जाते हैं। इससे जाम लगता है और यातायात व्यवस्थाचरमराती है। इसे लेकर निगम अधिकारियों ने हाल ही में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के साथ बैठक की है। साथ ही विभागों की संयुक्त टीम ने 20 स्थानों को पार्किंग स्थल के लिए चुना है। इनमें से प्रथम चरण में सरोजनी मार्ग, एसपी पटेल मार्ग, साईं मंदिर के पास और एक स्कूल सहित 12 जगहों को चिह्नित कर लिया गया है। यहां लोग शुल्क देकर गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे।
इसके अलावा नो पार्किंग जोन मेंवाहन खड़े करने पर सीधे क्रेन से गाड़ी उठाई जाएगी। विदित हो कि अभी तक सड़क से वाहन उठाने का टेंडर यातायात पुलिस ने एक कंपनी को दे रखा था। सितंबर
2024 में टेंडर खत्म होने के बाद इसे दोबारा नवीनीकृत नहीं किया गया। अब नगर निगम अपने बायलॉज में संशोधन कर गाड़ियां उठाने का टेंडर स्वयं करेगा।
