Homeप्रयागराजयुवक ने अपने जन्मदिन पर ही रस्सी से पंखे में लटक कर...

युवक ने अपने जन्मदिन पर ही रस्सी से पंखे में लटक कर ली आत्महत्या

प्रयागराज में शनिवार सुबह एक युवक ने अपने जन्मदिन पर ही रस्सी से पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली। पिछले साल आज ही के दिन (7 अगस्त) युवक की मां का कोरोना से निधन हो गया था और आज उसकी मां की बरसी थी। आत्महत्या करने वाले युवक ने एक दिन पहले यानि 6 अगस्त को उसने अपने बैंक अकाउंट से सारे रुपए निकाल कर घर में रख दिए थे। हालांकि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

चार दिन की छुट्‌टी लेकर आया था घर

धूमनगंज थाना क्षेत्र के ईडब्ल्यूएस प्रीतम नगर कॉलोनी निवासी प्रियांशु उर्फ शिवम केशरवानी (27) पुत्र जगदीश प्रसाद केशरवानी दो भाइयों में छोटा था। वह एक सर्राफा कारोबारी के यहां काम करता था। शुक्रवार को उसने दुकान पर सैलरी का हिसाब किया और चार दिन की छुट्‌टी लेकर घर आया था।

उसकी एक बहन है, जिसकी तीन महीने पहले (अप्रैल में) शादी हुई है। उसके बड़े भाई अपना कारोबार करते हैं। मृतक शिवम भाभी ने बताया कि पिछले साल 7 अगस्त को ही उसकी मां शशिकला केशरवानी की कोरोना से मौत हो गई थी। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में रहता था।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments