Homeप्रदेशयूपीपीएससी ओटीआर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, साढ़े पांच महीने में 11 लाख नए...

यूपीपीएससी ओटीआर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, साढ़े पांच महीने में 11 लाख नए पंजीकरण

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों के लिए साढ़े पांच महीने में 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने एकल अवसरीय पंजीकरण (ओटीआर) कराया है। आयोग के पोर्टल पर अब तक 3302663 अभ्यर्थियों ने ओटीआर के लिए पंजीकरण कराया है।

3302278 को ओटीआर नंबर जारी भी हो चुका है। 14 जुलाई तक 21.75 लाख अभ्यर्थी ओटीआर के माध्यम से आयोग से जुड़े थे। चार अगस्त तक ओटीआर की संख्या बढ़कर 25,80,953 हो गई थी। इस लिहाज से साढ़े पांच महीने में 11 लाख से अधिक जबकि अगस्त से देखें तो अब तक 7,21,710 नए अभ्यर्थियों को ओटीआर जारी हो चुके हैं।

 

यूपीपीएससी की ओर से जुलाई में राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड और अगस्त में प्रवक्ता के अलावा राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती जारी होने के कारण ओटीआर की संख्या में वृद्धि हुई है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments