Homeप्रदेशयूपी की महिलाओं के लिए सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात

यूपी की महिलाओं के लिए सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात

यूपी की महिलाओं के लिए सीएम योगी ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उज्जवला योजना के दूसरे चरण में प्रदेश के 10 जिले चिन्हित हुए हैं जहां 20 लाख महिलाओ को इसका लाभ दिया जाएगा। इस चरण में एक करोड़ लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य है। इसकी शुरुआत महोबा से हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें बाँदा, चित्रकूट, हरदोई, अमेठी, फर्रुखाबाद, सोनभद्र, रायबरेली, फतेहपुर, महोबा और बदायूं शामिल है। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इन तरह की सोच रखने वाली सरकार होनी चाहिए।

2014 से पहले रसोई गैस के कनेक्शन के लिए भटकना पड़ता था, पैसे खर्च करने पड़ते थे और तो और सिलेंडर के लिए भी लाइन में लगना पड़ता था।।सरकार की ईच्छा शक्ति से गरीबों के लिए स्वस्थ ईंधन उपलब्ध कराया।

लकड़ी बीनने जंगल जाना पड़ता था यानी खाना खाने के लिए जिंदगी दांव पर लगानी पड़ती थी। धुंआ से आंख और फेफड़े की बीमारी हो जाती थी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मार्च 2020 तक 8 करोड़ लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य था। लेकिन 7 महीने सितम्बर (2019) पहले ही लक्ष्य पूरा हो गया। 1.47 करोड़ लोगों को यूपी में कनेक्शन मिला। महिला सशक्तिकरण का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। चूल्हे पर खाना बनाना कष्टकारी था। प्रधानमंत्री ने इस बारे में सोचा और बलिया से इसकी शुरुआत की गई।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments