Homeप्रयागराजयूपी बोर्ड परीक्षा में 10 पर केस 6 फर्जी...

यूपी बोर्ड परीक्षा में 10 पर केस 6 फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़े गए

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान छह फर्जी परीक्षार्थियों को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए और चार लोगों को नकल कराने के प्रयास में पकड़ा गया। इन परीक्षार्थियों समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

एसटीएफ ने आजमगढ़ के एक केंद्र से चार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा है। वहीं, गाजीपुर व औरैया में भी एक-एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया है। इसके अलावा प्रयागराज के एक परीक्षा केंद्र पर नकल कराने के प्रयास में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

फर्जी परीक्षार्थियों समेत सभी 10 लोगों को सॉल्वर गैंग का सदस्य मानते हुए उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

इस अधिनियम के तहत आजीवान कारावास व एक करोड़ रुपये जुर्माना, दोनों सजा का प्रावधान है। 24 फरवरी से शुरू हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान अब तक कुल 51 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी नकल करते हुए भी पकड़ा गया। इस तरह अब तक 16 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े जा चुके हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को उनके भविष्य के दृष्टिगत आपराधिक दायित्व से मुक्त रखा जाएगा। इनकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और परीक्षा परिणाम परीक्षा प्राधिकारी द्वारा विहित रीति से घोषित किया जाएगा।

 

बृहस्पतिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 18,48,835 परीक्षार्थियों में से 17,05,227 उपस्थित व 1,43,608 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के विषय खुदस व्यापार और इंटरमीडिएट के विषय संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्यकला के लिए पंजीकृत 8,558 परीक्षार्थियों में से 8,264 उपस्थित व 294 अनुपस्थित रहे।

 

वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल के विषय मोबाइल रिपेयर और इंटरमीडिएट के विषय भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र वं तर्कशास्त्र की परीक्षा के लिए पंजीकृत 18,40,277 परीक्षार्थियों में से 16,96,963 उपस्थित रहे व 1,43,314 ने परीक्षा छोड़ दी।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments