प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल की. तरफ से मेला के सेक्टर नंबर-दो केंद्रीय चिकित्सालय केंद्रीय चिकित्सालयमें मात्र 3200 रुपये की लागत से तैयार किए गए देश के पहले एआई सिस्टम ने 45 अति गंभीर श्रद्धालुओं की जान बचाई।
अस्पताल के आईसीयू में भर्ती इन मरीजों को अचानक दिक्कत होने पर एआई सिस्टम क्रियाशील हो गया। इसके बाद तुरंत अपर निदेशक स्वास्थ्य, छावनी सामान्य अस्पताल के निदेशक और लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सकों के मोबाइल पर अलार्म बज उठा। ऐसे में तुरंत टेली मेडिसिन के जरिए इन मरीजों को उपचार देकर जान बचाई गई।
