कोरोनाकाल के बीच शुक्रवार को यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021-23 संचालित की गई। इसी बीच कई सॉल्वर गैंग परीक्षा को लेकर एक्टिव होते हुए नजर आए। ऐसे ही एक सॉल्वर गैंग के महिला समेत 2 सद नीस्यों को प्रयागराज से परीक्षा के दौरान गिरफ्तार किया गया।
यूपी एसटीएफ की ओर से गिरफ्तार किए गए दोनों सदस्यों में से महिला सदस्य गाजियाबाद की बैंक में बतौर रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। वहीं, दूसरा सदस्य प्रयागराज में हिंदी और संस्कृत का अध्यापक है।
अभ्यार्थी की जगह बैठी महिला सॉल्वर हुई गिरफ्तार
पूरा मामला प्रयागराज के परीक्षा केंद्र हण्डिया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज का है। जहां शुक्रवार को आयोजित हुई यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021-23 के दौरान यूपी एसटीएफ की ओर से अभ्यार्थी के स्थान पर बतौर सॉल्वर बैठी दीक्षा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सॉल्वर दीक्षा ने पुलिस को बताया कि वह बीते काफी समय से TET, SUPER TET, C-TET, B-ED की परीक्षा के दौरान सॉल्वर के रूप परीक्षा दे चुकी है।
Samiksha
