Homeअपराधराजगीर धर्मशाला कांड: कमरे से दुर्गंध, अंदर मिले चार शव

राजगीर धर्मशाला कांड: कमरे से दुर्गंध, अंदर मिले चार शव

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय धर्मशाला के कमरे में बंगलूरू से आए चार पर्यटक मृत अवस्था में मिले। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। सभी पर्यटक एक ही कमरे में फंदे पर लटके पाए गए।

सुबह करीब 9:40 बजे धर्मशाला के प्रबंधक ने राजगीर थाना को सूचना दी कि एक कमरे से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर प्रवेश करने पर चारों पर्यटक फंदे पर लटके मिले।

इस संबंध में राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य एकत्र कर रही है। साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments