लखनऊ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर सपा नेता रामगोपाल यादव की जातिसूचक टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा राजनीति करती है। घटिया वहीं, सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि उन्हें आश्चर्य इस बात का है कि जिन मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों पर अकल्पनीय अत्याचार हो रहे हों, उन्होंने उनका (रामगोपाल का) पूरा बयान बगैर सुने ही एक्स पर पोस्ट कर दिया। रामगोपाल ने अपने एक्स एकाउंट के जरिये कहा कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में विशेषकरउत्तर प्रदेश में जहां धर्म, जाति और वर्ग देखकर लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हों, एनकाउंटर किए जा रहे हों और संपत्ति जब्त की जा रही हो जाति-धर्म और वर्ग देखकर कर्मचारियों और अधिकारियों की पोस्टिंग की जाती हो, ऐसी विकृत मानसिकता के लोगों के बारे में उन्होंने कहा था की कर्नल सोफिया का धर्म नाम से पहचान लिए जाने से उन्हें गाली दी गई। प्रो. रामगोपाल ने कहा था कि अगर इन गालीबाजों को ये पता चल जाता कि व्योमिका सिंह जाटव हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं तो ये इन अफसरों को भी गालियां देने से बाज नहीं आते।
