Homeराष्ट्रीयराम मंदिर निर्माण के बीच दीपोत्सव का पर्व मौका है खास दीपावली...

राम मंदिर निर्माण के बीच दीपोत्सव का पर्व मौका है खास दीपावली का, दुल्हन की तरह सजेगी अयोध्या नगरी

राम मंदिर निर्माण के बीच दीपोत्सव का पर्व मौका है खास दीपावली का, दुल्हन की तरह सकेगी अयोध्या नगरी
Ayodhya Deewali: दीपोत्सव(Dipotsav) के दौरान ध्यान रखा गया है कि अयोध्या रौशनी से नहा उठे। इसके लिए तैयारी के रूप में हर खंभे, हर पुल, गली, मोहल्ले, चौराहों ,घाटों और मन्दिरों की भव्य लाइटिंग की जा रही है।

आखिरकार करीब 500 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। ये ऐसा समय है जिसका इंतजार हर भारतीय को कई सौ वर्षों से था। इस बार भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण कार्य के बीच दीपावली का पर्व आने से अयोध्या में जश्न का माहौल है। खुशी इस बात की भी है कि इतने वर्षों बाद वे अपने राम की जन्मभूमि पर वर्चुअल रूप से ही सही खुशियों के दीप जला सकेंगे। इस दोहरी खुशी के मौके को खास करने के लिए दीपोत्सव और दीपावली (11 से 14 नवम्बर) के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। अयोध्या में दीपोत्सव मनाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को खास निर्देश है। आपको बता दें कि पूरी अयोध्या में हो रही तैयारियों में रामनगरी की सीमा में घुसते ही तोरणद्वारों का क्रम जारी हो जा रहा है। सड़कों के किनारों पर बैरिकेडिंग हो रही है। अधिकांश तोरणद्वारों की सजावट रामायण के प्रसंगों के अनुसार की जा रही है। इनमें से कुछ तो अलग-अलग तरह के फूलों से सजाए जाएंगे।

अयोध्या रौशनी में डूबी दिखेगी

दीपोत्सव के दौरान ध्यान रखा गया है कि अयोध्या रौशनी से नहा उठे। इसके लिए तैयारी के रूप में हर खंभे, हर पुल, गली, मोहल्ले, चौराहों ,घाटों और मन्दिरों की भव्य लाइटिंग की जा रही है। वहीं दीपोत्सव के दिन जहां-जहां कार्यक्रम ( लक्ष्मण,सीता सहित प्रभु श्रीराम का आगमन, भरत से मिलने की जगह,राजतिलक और राम की पैड़ी आदि) होने हैं। इसके लिए उनकी सजावट को नायाब बनाने की तैयारी है। इस बात का हरसंभव प्रयास होगा कि दीपोत्सव के दिन दोपहर तीन से रात के आठ बजे तक चलने वाले सभी कार्यक्रमों में एकरूपता दिखे। इस क्रम में मुख्य कार्यक्रम स्थलों के बैकग्राउंड एक रंग में होंगे। तिलकोत्सव, राजतिलक, सरयू आरती के दौरान वेदपाठी ब्राह्मण अवसर के अनुसार जब मंत्रपाठ करेंगे तो पूरे अयोध्या में सिर्फ वही धुन सुनाई देगी। मंदिरों, मठों और अन्य धर्मस्थल के प्रबंधकों से प्रशासन इसमें सहयोग की अपील करेगा। पूरे कार्यक्रम का बड़ी-बड़ी स्क्रीन, स्क्रीन लगे वाहनों से सजीव प्रसारण होगा। तकनीक के जरिए देश-दुनिया के रामभक्त इस खुशी में शामिल हो सकेंगे।

5.51 लाख दीपक होंगे प्रज्जविलत


योगी आदित्यनाथ जब से मुख्यमंत्री बने हैं, जब से अयोध्या में यह चौथा दीपोत्सव है। बाकी अयोजनों की तरह इसमें भी 5.51 लाख दीपक प्रज्जविलत कर एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इन दीपकों को जलाने में करीब आठ हजार स्वयंसेवकों (एनसीसी, एनएसएस, स्काउट और स्वयंसेवी संस्थाओं के लोगों) की मदद ली जाएगी।महानगर के अलग-अलग वार्डों में दीपक जलाने और साज-सज्जा भी काराई जाएगी। पूरे कार्यक्रम की ड्रोन के जरिए मैपिंग होगी। जिस वार्ड की सजावट सबसे खूबसूरत होगी उसे शासन और प्रशासन पुरस्कृत भी करने की सोच रहा है।



जरूरी होगा कोरोना के प्रोटोकाल का अनुपालन
प्राथमिकता गाय के गोबर और माटी से बनने वाले दीयों के प्रज्जवलन की होगी। माटी कला बोर्ड दीपोत्सव के लिए 1.5 दीपक निश्शुल्क मुहैया कराएगा। दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटल मुकेश मेश्राम सहित शासन अाैर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश और खासकर अयोध्या जिले के लोगों से अपील की कि वह इस पूरे आयोजन को बेमिसाल बनाने में सहयोग करें। हर आयोजन के दौरान कौराना के प्रोटोकाल मास्क और दो गज दूरी का पालन अनिवार्य होगा।

समीक्षा सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments