Homeप्रयागराजराष्ट्रपति के आगमन के लिए शहर में चाक चौबंद व्यवस्था

राष्ट्रपति के आगमन के लिए शहर में चाक चौबंद व्यवस्था

राष्ट्रपति के आगमन के लिए शहर में चाक चौबंद व्यवस्था।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर शहर अभेद दुर्ग में तब्दील होगा। उनके इर्द गिर्द तो एनएसजी का घेरा रहेगा ही, आसपास का पूरा इलाका भी सील रहेगा। इस दौरान हाईकोर्ट ही नहीं, आसपास के कई इलाके पैरामिलिट्री व पुलिस फोर्स को मिलाकर बनाए गए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे से लैस होंगे। सुरक्षा में अन्य जनपदों के भी पुलिसकर्मी तैनात होंगे। जिसके लिए जल्द ही डिमांड भेजी जाएगी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर शहर को सजाने का काम शुरू हो गया है।
राष्ट्रपति का कार्यक्रम 11 सितंबर को प्रस्तावित है। अब तक जिला प्रशासन व पुलिस को आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है। लेकिन तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। अन्य विभागों के साथ ही पुलिस विभाग भी इसमें जुटा है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का खाका लगभग तैयार कर लिया गया है। जल्द ही फोर्स की डिमांड भी मुख्यालय भेज दी जाएगी। फिलहाल जो खाका तैयार किया गया है उसके मुताबिक, कार्यक्रम स्थल की एक किमी की परिधि का पूरा इलाका उस दिन सील रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के मद्देनजर शहर को सजाने का काम शुरू हो गया है।

हाईकोर्ट परिसर की आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के पास होगा जबकि पूरा इलाका पैरामिलिट्री व पुलिस फोर्स से बनाए गए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा। इसमें आरएएफ व पीएसी के जवान भी शामिल होंगे। बाहर के जनपदों से पुलिस के जवानों के साथ ही आईपीएस व पीपीएस अफसरों को भी बुलाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही डिमांड मुख्यालय को भेजी जाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस अफसर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं। एसपी प्रोटोकॉल कुलदीप सिंह का कहना है कि आधिकारिक कार्यक्रम मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments