प्रयागराज। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने रविवार को भी रेलवे और रोडवेज कर्मियों के पसीने छुड़ा दिए। उम्मीद से अधिक भीड़ के कारण प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद जो भी ट्रेन आई, उसमें हुजूम उमड़ पड़ा। तमाम ट्रेनों के आरक्षित भी जनरल कोच सरीखे हो गए। उमसभरी गर्मी में भीड़ से आम यात्रियों को भी परेशानी हुई। इसी तरह यूपी रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर वसों को लेकर मारामारी मची रही।
दोपहर से ही वापसी के लिए अभ्यर्थी प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पहुंचने लगे। अभ्यर्थियों ने जोधपुर हावड़ा, नार्थ ईस्ट, सीमांचल, महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में कब्जा जमाया। रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल पर भी तमाम लोगों ने भीड़ की खूब शिकायत की। अधिकांशलोग अपनी आरक्षित सीट खाली करवाने की गुहार लगाते रहे। प्रयागराज जंक्शन पर दोपहर के मुकाबले शाम के समय भीड़ ज्यादा रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद वापसी करने वालों की भीड़से तमाम प्लेटफॉर्म पट गए। इस दौरान स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी सहित अधिकारी भीड़ प्रबंधन में जुटे रहे। आरपीएफ प्रभारी अमित मीणा भी लगातार डटे रहे।
राजमगढ़, रूट पर हरों के पेट पाने बड़की ना गंज से मार ने पर दोपहर बाद से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। नौचंदी एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए काफी संख्या में छात्र ट्रैक पर ही उतर गए। ताकि, ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के पहले को वह उसमें बैठ सकें। इस दौरान आरपीएफ को भी उन्हें नियंत्रित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। नौचंदी के स्लीपर कोच में भी बहुत से यात्रियों को अपनी सीट परीक्षार्थियों के साथ साझा करनी पड़ी। कुछ महिला परीक्षार्थी ऐसी भी रहीं जिन्होंने रिजर्व कोच में सफर कर रहे लोगों से हाथ जोड़कर बैठने के लिए स्थान मांगा।
