Homeप्रदेशलोकनाट्य नौटंकी प्रतियोगिता के विजेता को उ0प्र0 दिवस के अवसर पर आयोजित...

लोकनाट्य नौटंकी प्रतियोगिता के विजेता को उ0प्र0 दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए किया गया चयनित

मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न
मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मेवालाल बिंद नौटंकी मण्डली को प्रथम स्थान
लोकनाट्य नौटंकी प्रतियोगिता के विजेता को उ0प्र0 दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए किया गया चयनित
18 जनवरी, 2021 प्रयागराज।
विकास भवन स्थित सरस भवन के सभागार में मण्डलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल लोकनाट्य नौटंकी विधा से 05 टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने अभिनय से वहां उपस्थित लोगो व निर्णायक मण्डल के सदस्यों का मन मोह लिया। निर्णायक मण्डल में अपर आयुक्त प्रथम श्री रमेश चन्द्र (अध्यक्ष), श्री हर्षित कुमार, केन्द्राध्यक्ष/कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन, श्री मोहन धनराज, सहायक निदेशक कार्यक्रम आकाशवाणी, श्री अतुल यदुवंशी अध्यक्ष लोककला महासंघ, श्री गुलाम सरवर, पाण्डुलिपि अधिकारी सस्कृति विभाग, श्री शैलेश श्रीवास्तव, नाट्यविद् एवं श्री इन्द्रमणि पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी निर्णायक मण्डल की भूमिका में मौजूद रहे।

सभी प्रतियोगियों को अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए 20 मिनट का समय दिया गया था। विजेता का चयन विषय वस्तु, वेश-भूषा एवं वाद्य्य यंत्र पर निर्धारित 20-20 अंक के आधार पर प्रतिभागियों को नम्बर दिये गये, जिसके आधार पर श्री मेवालाल बिंद नौटंकी मण्डली को प्रथम स्थान, श्री शिव प्रकाश नौटंकी मण्डली को द्वितीय एवं श्री संतोष कुमार नौटंकी मण्डली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रतियोगी सांस्कृतिक दलों के द्वारा सामाजिक विषयों पर अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments