व्यपारी नेता ओंकार नाथ खन्ना झब्बू जी के निधन से व्यारियो में शोक की लहर

आज दिनांक 19/04/21 को शाम लगभग 04:30 बजे प्रयाग व्यापार मंडल के संगरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री ओंकार नाथ खन्ना झब्बू जी की लम्बी बीमारी के बाद उनके निवास स्थान रानी मंडी पर निधन हो गया ।
प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया की झब्बू जी प्रयाग व्यापार मंडल के संस्थापक सदस्य थे । सन 1975 में नगर निगम का सभासद का चुनाव लड़े । सन 1978 से 1987 तक प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री के रूप में दायित्व निभाया । सन 1987 से लेकर 2005 तक निरंतर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहें । वर्ष 2005 से 2013 तक इन्होंने प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया ।

अध्यक्ष रहते हुए नगर के व्यापारियों के लिए तमाम आंदोलन किए और व्यापारियों की लड़ाई लड़ते रहें । इनके कार्यकाल में VAT के काले क़ानून के विरोध में प्रयागराज को लगातार तीन दिन एतिहासिक बंद किया गया था ।
झब्बू जी ने रमा देवी बालिका इंटर कोलेज की समिति में अध्यक्ष के रूप में भी छह साल अपना दायित्व निभाया । खत्री पाठशाला स्कूल के सक्रिय सदस्य रहे । पैराडाइस क्रिकेट क्लब के भी अध्यक्ष रहे । इसके अलावा
कई सामाजिक संगठनों में अलग अलग पदों पर अपना दायित्व निभाते रहें ।
झब्बू जी अपने छोटे से कपड़े के व्यापार को पूरे शहर में एक ऊँचाई पर पहुँचाया , रेडी मेड कपड़े में अपने प्रतिष्ठान चौक स्थित खन्ना भंडार को एक अलग पहचान दिलाई । बच्चों की स्कूल यूनफ़ॉर्म के व्यापार में एक आग पहचान बनाई ।

झब्बू जी के निधन से प्रयागराज के व्यापारियो में शोक की लहर हैं ।झब्बू के निधन पर प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री सोहैल अहमद , अनिता जैसवाल ,मो० क़ादिर , सुशील खरबंदा , राना चावला , गिरधारीलाल अग्रवाल , केशव मोहन गुप्ता , उमेश केसरवानी , अरुण केसरवानी , विनोद चंद दुबे, अनिल कुमार गुप्ता अन्नु भैया ,शिवशंकर सिंह , इंदर मध्यान ,गुरुचरण अरोरा चन्नी , मनी लाल केसरवानी , ललित मोहन गुप्ता ,दिनेश सिंह , महमूद अहमद , फ़ैयाज़ अहमद , नसीम खान ,विजय वेश , अजय मेहरोत्रा , आशीष केसरवानी , अनिमेष अग्रवाल , उमेश केसरवानी , अन्नु दुबे , आशीष अरोरा , सुरेश गुप्ता , सरदार प्रीतम सिंह , सरदार दिलजीत सिंह , मो० मोईन अख़्तर , सत्य प्रकाश मिश्रा , संजय गुप्ता , शानू यादव , रानु गोटा , अतुल केसरवानी , धनंजय सिंह , राजेश गुप्ता , पार्षद अखिलेश सिंह , नरेंद्र खेरा माँटू ,अमित साहू, धर्मेंद्र दिवेदी , राजेश गुप्ता , अतुल केसरवानी , राकेश जैसवाल नैनि , निखिल मलंग , सरदार परमजीत सिंह , धर्मेंद्र केसरवानी , अजय अवस्थि , नरेश कुँद्रा , रवि तिवारी , प्रदीप केसरवानी , अनुज अग्रवाल , रोहित अरोरा , मो० आमिर , आरिज खान , पार्षद साहिल अरोरा ने उनके निवास स्थान पे पहुँचकर श्रधांजलि अर्पित की ।
-सोहैल अहमद ,
महामंत्री ,
मो० अकरम ,
मीडिया प्रभारी ,
प्रयाग व्यापार मंडल ।

खबर नीतेश सोनी
