शहीद झूरी बिन्द समाज सेवा ट्रस्ट की बैठक पिपरहिया उपरदहा में हुई संपन्न
हंडिया प्रयागराज। शुक्रवार को हंडिया क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरहिया उपरदहा, में शहीद झूरि बिंद समाज सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाज सेवी शिव मिलन केवट ने कहा वर्तमान समय में समाज के लिए नशा एक सामाजिक बीमारी है। इस बीमारी से बचने के लिए हम सभी लोगो को स्वयं जागरूकता फैलानी पड़ेगी। जिम्मेदार होकर पहले घर परिवार व समाज में जाकर लोगो को जागरूक करना होगा। राजित राम बिंद ने कहा इन समस्याओं को समाप्त करना है तो हम सभी लोगो को यह संकल्प लेना होगा घर परिवार के साथ ही साथ समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना होगा तभी समाज से इस समस्या का समाधान हो पायेगा ।अन्य प्रमुख वक्ताओं में राजेश कुमार, गजराज बिंद, देवराज, सुभाष चंद्र, चौधरी लखपती केवट, सुख लाल, मोहन लाल आदि रहे।बैठक के अंत में उपस्थित लोगों में से नशा न करने का संकल्प लेने वाले को शहीद झूरि बिंद समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन चंद बिंद ने ऊनी साल देकर सम्मानित किया। संचालन ओम प्रकाश ने किया तथा अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन चंद बिंद ने किया।
रिपोर्ट प्रदीप विशवकर्मा
