Homeप्रदेशशहीद वॉल पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण, शहीदों को किया नमन

शहीद वॉल पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण, शहीदों को किया नमन

शहीद वॉल पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण, शहीदों को किया नमन

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने आयोजित किया सहभोज कार्यक्रम, पत्रकार, राजनीतिक दल व प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस 78वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सिविल लाइन्स में स्थिति शहीद वॉल पर भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और शहीदों को नमन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत भाग्य विधाता
द्वारा किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के उन वीर शहीदों की स्मृति को ताजा करना था जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

स्वतंत्रता दिवस की सुबह से ही शहीद वॉल पर तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। पूरा परिसर तिरंगे की झंडियों और फूलों से सजाया गया था। यहां उपस्थित लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना उमड़ रही थी। भारत भाग्य विधाता के संयोजक वीरेंद्र पाठक ने बताया कि यह शहीद वॉल देश की इकलौती वॉल है जहाँ इतने शहीदों को एक साथ एक जगह स्थान पर जगह मिली हो इन शहीदों में वो शहीद भी शमिल है जिन्हें इतिहास के पन्नो में जगह नही दी गयी ये सभी शहीद प्रयागराज (इलाहाबाद) से है।
वीरेंद्र पाठक ने आगे बताया कि शहीद वॉल पर 9 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक “एक दीपक शहीदों के नाम” कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें शहीदों को दीपक जलाकर उनकी शहादत को याद किया जाता है और उन्हें नमन किया जाता है।
शहीदों को याद करने महापौर गणेश केसरवानी भी शहीद वॉल पहुंचे उन्होंने एक रोशनी शहीदों के नाम रोशन की और कहा कि प्रयागराज के लिए यह एक बड़ा तीर्थ है । 15 साल की तपस्या के बाद शहीद वॉल तैयार हुआ है जिसमें आम आदमी के शहीदों की गौरव गाथा और चित्र है यह सब प्रयागराज के शहीद हैं शहीदवॉल के संस्थापक वीरेंद्र पाठक जी ने प्रयागराज को एक अनुपम भेंट दी है । प्रयागराज सदैव उनका ऋणी रहेगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है नई पीढ़ी को उनके बलिदान का महत्व समझाया जा सके।

कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह 9 बजे शहीद वॉल पर तिरंगे को फहराया गया। ध्वजारोहण का कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ नागरिक और शहीदों के परिवार के सदस्य शामिल हुए
इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा।

ध्वजारोहण के बाद शहीद वॉल के प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब द्वारा एक सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के द्वारा सहभोज कार्यक्रम का उद्देश्य सभी वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर एकजुटता का संदेश देना था। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोग, जैसे कि डॉक्टर, शिक्षक, पत्रकार, वकील, उद्योगपति, और समाजसेवी शामिल हुए। सभी ने शहीदों की याद में एकजुट होकर उन्हें नमन किया और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हम अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा ताकि देश के प्रति लोगों की भावना और मजबूत हो सके।
कार्यक्रम में डॉक्टर प्रमोद शुक्ला, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, उत्तम बनर्जी, शहीद लल्लन मिश्रा के वंशज भानु मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, विनीत श्रीवास्तव, सी एल सिंह, कारी शंकर शारदेय, रमाशंकर शुक्ल, कृष्णा रतन हेला, आशीष धवन, आलोक अरोड़ा, कुशाग्र त्रिपाठी, एस पी श्रीवास्तव, पी सी मिश्र, बाबा मिश्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी,पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता,क्लब के संथापक सदस्य जवाहर सहित क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments