शिक्षकों और कर्मियों के लिए आज से खोले जाएंगे स्कूल
प्रदेश में कक्षा एक से बारहवीं तक के स्कूलों को 1 जुलाई से शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए खोला जाएगा।
स्कूलों में प्रशासनिक कार्य होंगे लेकिन शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगे। विद्यार्थियों को Online classes और E-pathshala के जरिए पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि मिड डे मील के खाद्यान्न वितरण, परिवर्तन लागत के भुगतान ,पाठ्य पुस्तक वितरण सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए 1 जुलाई से शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित होना होगा।
शिक्षकों से 4 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का नामांकन कराने ,स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत संचालित कार्य पूरे कराने,मिशन प्रेरणा के तहत की पाठशाला का संचालन करने सहित अन्य प्रशासनिक कार्य भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी 1 जुलाई से शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए खोलने की अनुमति दी गई है।
Samiksha
