स्नातक एम एल सी चुनाव को लेकर सपा कार्यालय में बैठक
शिक्षा मित्रों, वित्त विहीन शिक्षकों को न्याय, रोजगार, पुरानी पेंशन बहाली आदि होगा सपा का एजेंडा – डॉ मान सिंह यादव
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद – झांसी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ मान सिंह यादव को विजयी बनाने के लिए सपा नेताओं ने आज पार्टी कार्यालय जॉर्ज टाउन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया l नामांकन के बाद प्रयागराज पहुंचने पर आज सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में जिला एवं महानगर इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओंसे लादकर डॉ मान सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया l
डॉ मान सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मित्रों, वित्त विहीन शिक्षकों को न्याय, बेरोजगारों को रोजगार और पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी चिकित्सकी सुविधा, आँगन बाड़ी, शिक्षा प्रेरक, रोजगार सेवक, कम्प्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण, जीव विज्ञान छात्रों को विज्ञान विषय में शामिल कर भर्तियों में लाभ देने आदि मुख्य मुद्दे होंगे l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवाद के रास्ते पर चलकर इन वर्गों के हितों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे और आगामी 2022 में सपा की सरकार बनते ही इन मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय होगा l
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि सपा ने अपनी सरकारों में हमेशा ही इन कर्मचारियो के लिए ठोस कदम उठाए हैं और आगे भी जारी रहेगा l उन्होने कहा कि भाजपा शासन में सर्वाधिक कर्मचारी वर्ग परेशान हैं l शिक्षा मित्रों, बेरोजगारों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा है l बेरोजगारों को रोजगार और पुरानी पेंशन की बहाली के लिए आन्दोलनरत लोंगो को पुलिस की लाठियां खानी पड़ी है l सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि ब्लाक स्तर पर चुनाव संचालन समिति बनाकर चुनाव को संचालित किया जाएगा l
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने कहा की कि भाजपा के प्रत्याशी पिछले दो दशक से विधान परिषद की इस कुर्सी पर बैठे हुए हैं लेकिन वित्त विहीन शिक्षकों, शिक्षा मित्रों को न्याय, बेरोजगारों को रोजगार और पुरानी पेंशन योजना की बहाली में फेल साबित हुए हैं l
पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, रामानंद भारती, पूर्व महानगर अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, श्यामलाल पाल, डॉ राम करन निर्मल आदि वक्ताओं ने बिहार में भाजपा द्वारा किए गए चुनावी षड़यंत्र का उत्तर प्रदेश के इस चुनाव में करारा जवाब देने को कहा है l
बैठक में पूर्व विधायक गण हाजी परवेज अहमद, सत्य वीर मुन्ना, श्रीमती विज्मा यादव, डॉ एस पी सिंह,जिला महासचिव संदीप पटेल, रवि मिश्रा, गुलाब सिंह, गीता पासी, कृष्ण मूर्ति सिंह, इंद्र नाथ मिश्रा, जीत लाल पासी, दूध नाथ पटेल, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, रवींद्र यादव, महावीर यादव, रामदेव निडर, इसरार अंजुम, मंसूर आलम, डॉ देवी सिंह पटेल, श्रीमती कमला यादव, सत्य भामा मिश्रा, मंजू यादव,नाटे चौधरी, संजू यादव, दान बहादुर मधुर,सै०मो०अस्करी, महबूब उस्मानी, महेन्द्र निषाद,कुलदीप यादव, सुरेश यादव, हृदय मौर्य, बृज लाल, सुभाष यादव,अमर सिंह, सलील अहमद,मो०गौस, मो०इसराइल,मशहद अली खाँ,लल्लन सिंह, पप्पू यादव,नकऊ यादव,मो०अज़हर,रुपनाथ यादव,राकेश वर्मा,ओ पी यादव,जयभारत यादव,श्यामू यादव,राजेश यादव,दीलीप यादव,लछमन यादव,भोला पाल,आसिफ अन्सारी,मोइन हबीबी,दीनेश यादव,राकेश यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे l
भवदीय
सै०मो०अस्करी
खबर नीतेश सोनी
