आप सभी के संयुक्त एवं ट्रक युनियन के लगातार प्रयास से तथा माननिय सांसद कुंवर रेवती रमण जी के प्रयास से आज से नो- इन्टरी के समय मे प्रशासन द्वारा कुछ सहुलियत प्रदान किया गया। व्यवस्था के संचालन हेतु दिनांक 16 मार्च 2021 से रात्रि 10:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक नैनी नए ब्रिज से शास्त्री ब्रिज से झूसी होकर अंदावा के रास्ते अपने गंतव्य को जाने वाले भारी कमर्शियल वाहनों के मार्ग में छूट प्रदान की गई है ।
1. रामपुर गौहनिया आंदवा तिराहे पर नो एंट्री अवधि से 1 घंटा पूर्व प्रातः 7:00 बजे से नो एंट्री लागू की जाएगी।
2 . नवाबगंज सहसो, जीटी जवाहर, बांगड़ हर्षवर्धन चौराहा, बमरौली चौकी पर प्रातः 5:00 से नो एंट्री लागू की जाएगी।
3 .नो एंट्री अवधि में शहर क्षेत्र या नो एंट्री पॉइंट के अंदर सड़क पर या परेड क्षेत्र में भारी वाहनों के खड़े पाए जाने पर नियमानुसार उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
4 . रामपुर तिराहा, मामा भांजा तिराहा ,गौहनिया घूरपुर ,सोरांव बाईपास ,नवाबगंज बमरौली ,पर स्थानीय थाने से नागरिक पुलिस लगाकर नियम का अनुपालन कराया जाएगा।
प्रयागराज शहर क्षेत्र में भारी कमर्शियल वाहनों का प्रवेश 24 घंटे प्रतिबंधित रहेगा शहर क्षेत्र की सीमा के अंदर केवल उन्हीं भारी कमर्शियल वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा जिनको शहर के अंदर माल लोड अन लोड करना होगा ऐसे वाहन शहर में रात्रि 10:00 से प्रातः 5:00 के मध्य प्रवेश कर सकते हैं इसके लिए उक्त वाहन चालकों के पास माल लोड और माल अनलोड बिल्टी होना आवश्यक है।
शहर क्षेत्र के नो एंट्री प्वाइंट।
ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा धूमनगंज ,बांगड़ धर्मशाला चौराहा कीडगंज, हर्षवर्धन चौराहा कीडगंज, अलोपी बाग फ्लाईओवर चौराहा ,जीटी जवाहर चौराहा ,अलोपी देवी तिराहा, फाफामऊ चौराहा, यह नो एंट्री पॉइंट में रहेंगे।वहीं शहर क्षेत्र से बाहर नो एंट्री प्वाइंट निम्मनतः रहेंगे जैसे नवाबगंज बाईपास के पास चौराहा ,सोरांव बाईपास चौराहा , आंदाव चौरााह ससी लेेपरोोसी तिरााहै करछना मामा भांजा बमरौली यह शहर के बाहर के नो एंट्री प्वाइंट रहेंगे।
खबर अभिषेक मिश्रा
