[सपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में रोकी ट्रेन, जमकर हुई नारेबाजी
कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों का भारत बंद है. तमाम विपक्षी दल किसानों के साथ खड़े हैं तो उधर भारत बंद को लेकर एजेंसियों ने तमाम एहतियात बरते रहे हैं।सुरक्षा सख्त है, लेकिन ये भी कोशिश है कि कोई अप्रिय घटना ना होने पाए।उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बंद का समर्थन किया है।वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि सुधार कानून को क्रांतिकारा बताया और विरोध प्रदर्शन के पीछे विपक्ष पर हमला बोला। भारत बंद को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज में प्रदर्शन शुरू कर दिया है. सपा कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया है. वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस के सामने पटरी पर प्रदर्शनकारी लेट गए हैं।

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आज यानी मंगलवार को किसानों के दिन में 11 बजे से भारत बंद की घोषणा में किसानों से पहले राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। प्रयागराज में किसान तो कहीं पर भी प्रदर्शन करते नहीं दिख रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिख रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के हर जिले में पुलिस को बेहद मुस्तैद रहने के निर्देश का भी बड़ा असर दिख रहा है। प्रयागराज में जिला तथा पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद है। कृषि कानून के विरोध में किसानों का समर्थन करने वाली समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जगह-जगह धरना दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। किसान बिल के विरोध में भारत बन्द की कॉल का प्रयागराज में कोई असर नही रहा यहां सभी बाजार और दुकाने खुली रही । इस दौरान बाजारों को बन्द कराने निकले सपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया । बंदी की कॉल को देखते हुए प्रयागराज पुलिस ने पहले से ही होम वर्क कर लिया था। जिसके तहत शहर के हर बाजारों और इलाको में पुलिस की गश्त होती रही। जिलाधिकारी और एडीजी
एसएसपी व अन्य अधिकारी खुद निगरानी करते रहे । व्यापारियों ने भी बन्द का समर्थन न करते हुए अपनी दुकाने रोज़ की तरह खोली। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
खबर नीतेश सोनी
