Homeदुनियासहारनपुर में सीएम ने विपक्ष पर तंज कसा, उद्यम विकास की राह...

सहारनपुर में सीएम ने विपक्ष पर तंज कसा, उद्यम विकास की राह भी दिखाई।

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर कहा कि अब किसी एक गांव से भर्ती नहीं होती, बल्कि हर जिले से प्रतिभाशाली चुने जाते हैं। प्रदेश में 1947 से 2017 तक केवल 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं। हमने करीब 12 हजार महिला पुलिसकर्मियों को भर्ती किया है।

 

मुख्यमंत्री ने सोमवार को जनमंच सभागार में युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ऋण वितरण कार्यक्रम में कहा कि सरकार भाई-भतीजावाद के लिए नहीं बनती, बल्कि उद्यम और विकास के लिए बनती है। साल 2017 से पहले यहां से उद्यमी भागते थे, लेकिन अब निवेश हो रहा है। पहले यूपी को बीमारू प्रदेश माना जाता था। अब अर्थव्यवस्था में नंबर दो पर आ चुका है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments