प्रकाशनार्थ
आज दिनांक २७-१०-२० को प्रयाग व्यापार मंडल, सिविल लाइंस व्यापार मंडल एवं जिलाधिकारी श्री भानुचन्द्र गोस्वामी तथा प्र.वि.प्रा. के उपाध्यक्ष के बीच रोड चौड़ीकरण के विषय पर वृस्तृत वार्ता जिलाधिकारी कार्यालय में हुई जिसमें बिन्दुवार तोड़-फोड़ एवं अतिक्रमण के विषयों पर बात हुई। जिलाधिकारी महोदय एवं प्र.वि.प्रा. उपाध्यक्ष महोदय ने सुनिश्चित किया कि जिन लोगो ने रोड पर अतिक्रमण नहीं किया है उनके प्रतिष्ठान एवं मकान से मार्विंâग हटाई जायेगी। अनावश्यक तोड़-फोड़ नहीR की जायेगी। लोगों के मकानों एवं दुकानों को छति नहीं पहुँचायी जायेगी। विभिन्न मार्गों के निवासियों, व्यापारियों एवं व्यापारी संगठनों के साथ बात करके तथा सामंजस्य बिठा कर विकास के कार्य कराये जायेगें। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबन्दा, महामंत्री शिवशंकर सिंह एवं प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने जिलाधिकारी एवं प्र.वि.प्रा. उपाध्यक्ष के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नागरिकों, व्यापारियों में अच्छा संदेश जायेगा तथा व्यापार मंडल, नागरिकों तथा प्रशासन के सामंजस्य से शहर का अच्छा विकास हो सकेगा। अतः इस आंदोलन को अभी स्थगित किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय एवं प्र.वि.प्रा. उपाध्यक्ष महोदय को आश्वस्त किया गया कि सिविल लाइंस व्यापार मंडल एवं प्रयाग व्यापार मंडल अतिक्रमण को हटवाने में पूरा सहयोग करेगा। सिविल लाइंस व्यापार मंडल एवं प्रयाग व्यापार मंडल ने व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की है कि विरोध के लिए जो बैनर लगाये गये थे उन्हे तत्काल हटा लिया जाय।
इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबन्दा, महामंत्री शिवशंकर सिंह, आशीष अरोरा, महमूद, डा० सुभाष यादव, शशांक जैन एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
प्रयाग व्यापार मंडल
विजय अरोरा सुहैल अहमद
अध्यक्ष महामंत्री
