HomeUncategorizedसेंसेक्स 694 अंक टूटा,2.6 लाख करोड़ रूपये डूबे 6दिन की तेजी थमी

सेंसेक्स 694 अंक टूटा,2.6 लाख करोड़ रूपये डूबे 6दिन की तेजी थमी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में 6 दिनों से चल रही तेजी थम गई। टैरिफ और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के संबोधन से पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती। इससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स 693.86 अंक टूटकर 81,306.85 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 213.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,870.10 पर बंद हुआ सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 तेजी में 24 गिरावट में रहे। बढ़ने वालों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, सनफार्मा व एयरटेल रहे। गिरनेवालों में एशियन पेंट्स, आईटीसी, अल्ट्राटेक व एचसीएल टेक रहे। बीएसई के 4,240 शेयरों में कारोबार। 1,757 बढ़त में। 2,322 गिरावट में। पूंजी 2.62 लाख करोड़ गिरकर 453.65 लाख करोड़ रही। एनएसई निफ्टी 50 के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट रही। 8 में तेजी रही। बड़ी कंपनियों एचडीएफसी बैंक और रिलायंस के शेयरों में बिकवाली ने गिरावट में मदद की। यह कमजोरी वैश्विक व्यापार व देशों के बीच तनावों को लेकर नई चिंताओं के कारण भी देखी गई।शेयर बाजारों में कमजोरी और फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से रुपया 27 पैसे गिरकर 87.52 पर बंद हुआ। हालांकि, विदेशी पूंजी निवेश और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट ने घरेलू मुद्रा को निचले स्तर पर सहारा दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.37 पर खुला। 87.32-8755 के दायरे में कारोबार किया।विदेशी मुद्रा भंडार 1.48 अरब डॉलर बढ़ा : 15 अगस्त कोसमा

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में 6 दिनों से चल रही तेजी थम गई। टैरिफ और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के संबोधन से पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती। इससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स 693.86 अंक टूटकर 81,306.85 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 213.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,870.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 तेजी में 24 गिरावट में रहे। बढ़ने वालों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, सनफार्मा व एयरटेल रहे। गिरनेवालों में एशियन पेंट्स, आईटीसी, अल्ट्राटेक व एचसीएल टेक रहे। बीएसई के 4,240 शेयरों में कारोबार। 1,757 बढ़त में। 2,322 गिरावट में। पूंजी 2.62 लाख करोड़ गिरकर 453.65 लाख करोड़ रही। एनएसई निफ्टी 50 के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट रही। 8 में तेजी रही। बड़ी कंपनियों एचडीएफसी बैंक और रिलायंस के शेयरों में बिकवाली ने गिरावट में मदद की। यह कमजोरी वैश्विक व्यापार व देशों के बीच तनावों को लेकर नई चिंताओं के कारण भी देखी गई।शेयर बाजारों में कमजोरी और फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से रुपया 27 पैसे गिरकर 87.52 पर बंद हुआ। हालांकि, विदेशी पूंजी निवेश और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट ने घरेलू मुद्रा को निचले स्तर पर सहारा दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.37 पर खुला। 87.32-8755 के दायरे में कारोबार किया।विदेशी मुद्रा भंडार 1.48 अरब डॉलर बढ़ा : 15 अगस्त को समाप्त

सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.48 अरब डॉलर बढ़कर 695.106 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.92 अरब डॉलर बढ़कर 585.903 अरब डॉलर हो गई। स्वर्ण भंडार 49.3 करोड़ डॉलर घटकर 85,6 अरब डॉलर रहा।बृहस्पतिवार तक छह दिनों में सेंसेक्स 1,765 अंक या 2.14 प्रतिशत चढ़ा है। निफ्टी 596 अंक या 2.4 प्रतिशत चढ़ा है। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी सुधारों को लेकर आशावाद और एसएंडपी रेटिंग में सुधार से प्रेरित छह दिनों की जोरदार तेजी और मुनाफावसूली के दौर के बाद बाजार में सतर्कता का रुख देखने को मिल। स प्प्ता ह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.48 अरब डॉलर बढ़कर 695.106 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.92 अरब डॉलर बढ़कर 585.903 अरब डॉलर हो गई। स्वर्ण भंडार 49.3 करोड़ डॉलर घटकर 85,6 अरब डॉलर रहा।बृहस्पतिवार तक छह दिनों में सेंसेक्स 1,765 अंक या 2.14 प्रतिशत चढ़ा है। निफ्टी 596 अंक या 2.4 प्रतिशत चढ़ा है। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी सुधारों को लेकर आशावाद और एसएंडपी रेटिंग में सुधार से प्रेरित छह दिनों की जोरदार तेजी और मुनाफावसूली के दौर के बाद बाजार में सतर्कता का रुख देखने को मिला।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments