हँड़िया सैदाबाद में समीक्षा बैठक के दौरान बसपाइयों ने चुनावी रणनीति को लेकर भरी हुंकार।
हंडिया प्रयागराज । गुरुवार को 258 विधानसभा क्षेत्र हंडिया के सैदाबाद बाजार में बसपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मंडल सेक्टर प्रभारी रामरक्षा चमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष सलीम खान मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 2022 के चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई साथ ही साथ आगामी 6 दिसंबर को होने वाले कांशी राम परिनिर्वाण दिवस का कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान प्रयागराज में आयोजित करने को लेकर विशेष चर्चा की गई जहां पर कार्यकर्ताओं से भारी से भारी संख्या में प्रयागराज में पहुंचकर आगामी 2022 के चुनाव के बिगुल बजाने की बात कही गई। इस मौके पर हंडिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा के भावी प्रत्याशी नरेंद्र त्रिपाठी उर्फ मुन्ना जिनके नाम की घोषणा 9 दिसंबर को हंडिया के मानस हाल में की जाएगी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब फिर से बसपा की झोली में हंडिया की सीट आने वाली है सभी कार्यकर्ता अपने अपनी कमर कस कर तैयार हो जाएं भारी से भारी संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत दिखानी है। वहीं पर वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र गौतम द्वारा सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकालने के लिए जिम्मेदारी ली गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय राज गौतम एवं संचालन नंदलाल बिंद द्वारा किया गया। इस मौके पर मसूद खान सलीम खान रामरक्षा चमार राहुल त्रिपाठी जितेंद्र गौतम मान जी मुख्तार शाह पंच लाल पासी कन्हैयालाल राजेश कुमार मैनादेवी रोशनी कान्हा मिश्र सनी दुबे जीनू त्रिपाठी मीनू त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर प्रदीप विशवकर्मा
