![]()
हाथों में चरण पादुका/ प्ले कार्ड लेकर वोटर बने,लोकतंत्र मजबूत करें अभियान चलाते सरदार पतविंदर सिंहl
लोकतंत्र प्रहरी बनकर मतदाता सूची में पंजीकरण कराएंl
नैनी प्रयागराज /हाथों में चरण पादुका/ प्ले कार्ड लेकर युवाओं को प्रेरित किया कि अपने चरण मतदान केंद्र की ओर बढ़ाएं मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं लोकतंत्र मजबूत करेंl भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ जन जागरण करते हुए आम जनता से अपील कि वोटर बने अभियान,संकल्प हमारा ना टूटे,कोई मतदाता ना छूटेl लोकतंत्र का उत्सव है भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण/ मतदाता (वोटर)दिसंबर की 2 तारीख व 3 तारीख को मतदाता सूची में पंजीकरण कराएंl मतदान केंद्रों पर पंजीकरण के लिए फोटो,पता,जन्म तिथि के प्रमाण पत्र सहित मतदान केंद्रों पर पंजीकरण विशेष अभियान दिवस पर कराएंlक्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने वोटर बने अभियान के लिए घर घर दस्तक दे रहे हैं उन नागरिकों तक पहुंचने का प्रयास कर अपील करते हैं कि पुनरीक्षण अभियान में मतदाता बनने का मौका है।
अनुराधा अरोड़ा ने आगे कहा कि मतदाता सूची में जिनका नाम सम्मिलित नहीं है ऐसे सभी नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाना अपना प्रथम कर्तव्य समझना हैं स्वयंसेवको के द्वारा हर घर दस्तक देकर और लोगों को प्रेरित करते की अपना नाम मतदाता सूची में डलवाए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का कार्य करेंगे और मतदाता से अपेक्षा है कि शत-प्रतिशत मतदान करेंl
कौशल किशोर सिंह ने अंत में कहा कि जिनका भी नाम मतदाता की सूची नही था या शादी होने के बाद क्षेत्र में नए आए हैं या वर्तमान में 18 वर्ष से ऊपर हो गए हैं..कृपा करकें अपना नाम सूची में दर्ज करवाए..”संकल्प हमारा ना टूटे,कोई मतदाता ना छूटे”
इस अवसर पर सरदार पतविंदर सिंह, कौशल किशोर सिंह,अनुराधा अरोड़ा,उमा लता पटेल,डॉ अंजुला तिवारी,अंजली समवेल(सिटीजन गर्ल्स कॉलेज नैनी प्रयागराज) स्टाफ सहित हरमनजी सिंह और दलजीत कौर,स्वयंसेवक जन जागरूकता यात्रा में रहेl
नीतेश सोनी ब्यूरो प्रयागराज

