![]()
कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव का अभिनंदन समारोह; इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कॉफी टेबल बुक का विमोचन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर विजय नगरम हॉल में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला। इस अवसर पर कुलपति के संस्मरणों पर एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. हेरंब चतुर्वेदी ने कहा कि प्रो. संगीता श्रीवास्तव की शख़्सियत विजयनगरम् हॉल के इस टॉवर से भी ऊंची है और उनके हौसले आसमान से भी ऊंचे हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरा छात्र संगठन के अध्यक्ष, प्रो. हेरंब चतुर्वेदी ने कहा कि मैं कुलपति का सिर्फ स्वागत नहीं, बल्कि उनको नमन करता हूं। आपने अपने तीन साल के कार्यकाल में तिहरा शतक मारने जैसा कार्य किया है। आपने दुष्यंत की उस पंक्ति को चरितार्थ किया है, जिसमें वे कहते हैं कि ‘सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।’ आज आपके कार्यों को देखकर मैं ये कह सकता हूं कि आपकी शख़्सियत विजयनगरम् प्रांगण के इस टॉवर से भी ऊंची है ।
नीतेश सोनी ब्यूरो प्रयागराज

