हृदय खोलकर दिव्य एवं भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दें (गणेश केसरवानी)
17 जनवरी 2021 प्रयागराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कल्याणी नगर के द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह हेतु निकाली गई वाहन रैली में भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने अपील करते हुए लोगों से कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण लगभग 500 वर्षों लंबे अवधि के संघर्ष के बाद निर्माण हो रहा है

यह सभी भारत वासियों के लिए गौरवपूर्ण है ऐसे में हम सभी सामाजिक समरसता की भावना के साथ अपना हृदय खोलकर दिव्य एवं भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दें

यह रैली कल्याणी देवी से शुभारंभ होकर रानी मंडी, चौक, बहादुरगंज ,राम भवन ,मुट्ठीगंज, कीडगंज, कटघर ,बलुआ घाट, से होते हुए कल्याणी देवी पार्क में समाप्त हुई

वाहन रैली में मुख्य रूप से श्री पुनीत वर्मा शिवकुमार पाल राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, किशोरी लाल जायसवाल, रितेश केसरवानी, परमानंद वर्मा ,अजय अग्रहरि, दिनेश विश्वकर्मा ,धीरज केसरवानी, राजू बच्चा ,केशव शर्मा ,दीपक शर्मा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।
खबर नीतेश सोनी
