हैवी ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से प्रयागराज डीआईजी एसएसपी को एक लेटर प्रेषित किया गया जिसमें नए यमुना पुल से शास्त्री पुल पर ट्रकों की नो एंट्री को समाप्त करने हेतु मांग की गई।
मुख्य रूप से पत्र को पंडित आकाश शुक्ला हैवी ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश के सचिव एवं मंडल अध्यक्ष श्री कमल मिश्रा के द्वारा प्रेषित किया गया जिसमें कुंभ मेला के समय पर मेले के कार्य के कारण चारों तरफ सड़कों का निर्माण कार्य संपन्न कराने के लिए ट्रकों के आवागमन पर दिन पर दिन में रोक लगा दी गई थी जबकि पूर्व में इस मार्ग पर 24 घंटे ट्रकों के आवागमन पर कोई रोक नहीं थी।

पत्र में आगे बताया गया की नैनी में टोल प्लाजा होने के कारण काफी जाम लग जाया करता था जिसके कारण टोल प्लाजा पर पर्ची काटने में काफी समय लग जाया करता था और वाहनों की संख्या ज्यादा होती थी मगर मौजूदा समय पर शहर के बाहर के रास्ते चौड़े किए जा चुके हैं एवं टोल प्लाजा भी नैनी पुल से हटकर तीन भागों में बांटा जा चुका है नए पुल से शास्त्री पुल के बीच केवल 100 मीटर का ही रास्ता शेष है और उस पर भी इस समय डिवाइडर एवं ट्रैफिक सिग्नल के साथ ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हर समय रहा करती है इस मार्ग पर ना ही कोई व्यस्त बाजार है ना ही किसी प्रकार के स्कूल कॉलेज और ना ही किसी प्रकार के कोई ऑफिस स्थापित है वहीं दूसरी तरफ दिन में नो एंट्री लगे रहने के कारण जहां परिवहन व्यवसायियों का काफी नुकसान हो रहा है।

श्री कमल मिश्रा
मंडल अध्यक्ष श्री कमल मिश्रा द्वारा महोदय को अवगत कराया गया की शहर के बाहर बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आम जनमानस को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और इसका एक दुखद पहलू और भी है कि जब नो एंट्री खोली जाती है जल्दी निकलने की जल्दबाजी में दुर्घटना होने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती हैं और जिसके चलते दुर्घटनाएं हो भी रही हैं इसलिए इसलिए लगी हुई नो एंट्री को संज्ञान में लेते हुए समाप्त करने के निर्देश देने की कृपा करें जिसका की दायरा नए यमुना पुल से शास्त्री पुल तक का है।
खबर अभिषेक मिश्रा
