‼️यूपी में शादियों के लिए नई गाइडलाइन, सिर्फ 100 लोग होंगे शामिल, बैंड और DJ पर रोक, बुजुर्ग घर से देंगे आशीर्वाद‼️
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने शादियों (Marriage) के लिए नई गाइडलाइन (Guideline) जारी कर दी है. नए नियम के मुताबिक अब शादी समारोह में 100 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत होगी. नियम तोड़ने पर केस दर्ज हो सकता है।
यूपी में शादियों के लिए नई गाइडलाइन, सिर्फ 100 लोग होंगे शामिल, बैंड और DJ पर रोक, बुजुर्ग घर से देंगे आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश सरकार ने शादियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना (COVID-19) के बढ़ते मामलों के बीच अब सरकार ने शादियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, अब शादी में सिर्फ 100 लोगों को शामिल होने की इजाजत मिलेगी. 100 लोगों के क्षमता वाले मैरिज होम में एक बार में 50 लोग के शामिल होने की मंजूरी दी गई है. तो वहीं अब शादियों में बैंड, डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है
बुजुर्गों और बीमार लोगों के शादियों में शामिल होने पर रोक लगाया गया है. सरकार से साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने पर मुकदमा भी दर्ज हो सकता है
इधऱ, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है. बीते 24 घंटे के दौरान यहां 35 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई. साथ ही 2,588 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
नीतेश सोनी

