Homeप्रदेशजो देश तोड़ने का अब सपना देखेगा हमारी सरकार उसको तोड़ के...

जो देश तोड़ने का अब सपना देखेगा हमारी सरकार उसको तोड़ के रख देगी (गणेश केसरवानी)

24 अक्टूबर 2020 प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी मुट्ठीगंज मंडल के द्वारा स्वर्णकार धर्मशाला कल्याणी देवी में आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान शिविर के समापन दिवस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इतिहास रचने का काम किया है और भारत का भविष्य गढ़ने का काम किया आज उन्हीं की बदौलत देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हुई है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया जा रहा।

उत्तर प्रदेश के अंदर गुंडों का साम्राज्य का खात्मा हो रहा है और उत्तर प्रदेश विकास की नई परिभाषा लिख रहा है और देश के अंदर धारा 370 ,35a ,आर्टिकल का खात्मा करके भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है लेकिन पूर्व जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह महबूबा मुफ्ती आज भी कश्मीर के अंदर धारा 370 ,35a आर्टिकल लगाने के नाम पर सपने देखते हुए देश तोड़ने का काम कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्वीकार करने वाली नहीं है और उन्हें चेतावनी देता हूं अब काश्मीर के अंदर बड़ी शान के साथ भारतीय तिरंगा लहराता है और लहराता रहेगा और जो इस तिरंगे के विरोध में आवाज उठाएगा उसकी आवाज को कुचल दिया जाएगा याद रहे जो देश तोड़ने का अब सपना देखेगा हमारी सरकार उसको तोड़ के रख देगी।
आज अंतिम दिवस पर आए हुए वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री किशोरी लाल जायसवाल जी एवं संचालन श्री अजय अग्रहरि जी ने किया कार्यक्रम के संयोजक श्री परमानंद वर्मा एवं सचिन जायसवाल जी रहे।


कार्यक्रम का समापन श्री राजेश केसरवानी जी ने राष्ट्रगान गाकर के किया
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी, रमेश पासी , राजेश केसरवानी ,राजू पाठक रितेश केसरवानी, बृजेश श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, केशव शर्मा, दीपक शर्मा, पार्षद कुसुमलता ,नीरज टंडन, पूजा कक्कड़ ,प्यारे लाल जायसवाल, विश्वास श्रीवास्तव, सत्या जायसवाल ,नीरज केसरवानी, अनीता निरखी ,किशन चंद्र जायसवाल, सुनील धूपर, आनंद मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडे ,मुकेश लारा ,अभिषेक सोनकर ,आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments