Homeसमाज2 गज की दूरी मास्क है जरूरी-एनडीआरएफ ने चलाया कोविड जन जागरूकता...

2 गज की दूरी मास्क है जरूरी-एनडीआरएफ ने चलाया कोविड जन जागरूकता अभियान

2 गज की दूरी मास्क है जरूरी-एनडीआरएफ ने चलाया कोविड जन जागरूकता अभियान
वर्तमान में कॉविड-19 संक्रमणों के केसों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन अभी भी संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हमें भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन सतर्क रहते हुए और नियमों का पालन करते हुए हम अपने और अपने परिवार को कोविड-19 के संक्रमण से बचा सकते हैं।


एनडीआरएफ ने चलाया जन जागरूकता अभियान
कोरॉना महामारी के मद्देनजर एनडीआरएफ के टीम कमांडर जगदीश राणा निरीक्षक, अनिल कुमार उप निरीक्षक और उनकी टीम ने प्रयागराज संगम क्षेत्र में कोविड संक्रमण से बचने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को संक्रमण से लड़ने के लिए प्रेरित किया और नियमों को गंभीरता से पालन करने की सलाह दी।
वर्तमान समय में सरकार की तरफ से सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले, उचित दूरी बनाकर रखें।


जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं
हमें निरंतर अपने हाथों को साबुन-पानी से धोते रहना चाहिए, मास्क का उचित इस्तेमाल करना चाहिए और 2 गज की दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
हाल में त्योहारों का दौर शुरू हो चुका है नवरात्रि, दशहरा, ईद, दीपावली महोत्सव मनाए जाने वाले हैं। बाजार और मेले धीरे-धीरे लगने लग रहे हैं और समाज भी अपने आप को इनसे दूर नहीं कर सकता है। लेकिन सावधानी से नियमों का पालन करें तो इन त्योहारों का भी आनंद लिया जा सकता है।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments