Homeमहत्वपूर्ण जानकारी266 लोगों की मौत इनमें 241 थे विमान में सवार। 

266 लोगों की मौत इनमें 241 थे विमान में सवार। 

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही भयावह हादसे में क्रैश हो गया और डॉक्टरों के छात्रावास व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय परिसर से टकरा गया। हादसे में कुल 266 लोगों की मौत हो गई। विमान में चालक दल समेत कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो गई। विमान से कूद जाने के कारण सिर्फ एक यात्री जिंदा बचा है। विमान में सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान जिस आवासीय परिसर से टकराया, वहां करीब 25 लोगों की मौत हुई। 1996 के बाद देश में यह दूसरा बड़ा विमान हादसा है।

 

एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। विमान ने अहमदाबाद के रनवे-23 से दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरी थी। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। विमान में दो पायलट एवं 10 केबिन क्रू सदस्य थे। दो इंजन वाला याह विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही तेजी से नीचे की ओर आने लगा और सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिर गया।

 

नागरिक उड्‌डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने जांच शुरू कर दी है। जांच अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप होगी। हादसे का विस्तार से परीक्षण करने के लिए विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय समिति भी बनाई जाएगी। समिति नागरिक विमानों में सुरक्षा की मजबूती और ऐसे हादसे रोकने की दिशा में काम करेगी। विमान में 1,26,907 लीटर ईंधन था। उडान के समय उसकी ऊंचाई 625 फीट थी। विमान कैश होते ही उसके ईंधन ने आग पकड़ ली। तेज धमाके से उसके परखच्चे उड़ गए, विमान ज्वालामुखी की तरह धधक उठा। घने काले धुएं का गुबार काफी दूर तक देखा गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल,राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ की टीमें रात तक राहत व बचाव कार्य में जुटे था।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments