Homeप्रयागराज34 गुना बड़ा भारत का रक्षा निर्यात कमलेश पासवान। 

34 गुना बड़ा भारत का रक्षा निर्यात कमलेश पासवान। 

प्रयागराज। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश फसवान ने बुधवार को सर्किट हाउस में कहा कि बोदी सरकार विकसित भारत के लिए अमर्पित है। 11 वर्षों में भारत का रक्षा निर्वात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिदूर के जरिये पाकिस्तान सहित पूरे विश्व को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत पर किसी भी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।

 

एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, तेजस और प्रचंड जैसे हथियारों से अब भारत आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है। देश में प्रतिदिन 34 किमी हाईवे का निर्माण हो रहा है।रेलवे बजट को नौ गुना बढ़ाया गया। मोदी सरकार में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हुई। कृषि बजट को रिकॉर्ड पांच गुना बढ़ाया गया है। पीएम सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.7 लाख करोड दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 करोड से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments