एक बच्चे को पतंग लूटना उस वक्त
महंगा पड़ गया जब पतंग के
चक्कर में उस बच्चे ने बंद पार्क में
छलांग लगाने की कोशिश की ।
पतंग के लिए भागना बच्चे को पड़ा भारी
दिल्ली की घटना
के दौरान बच्चे के हाथ में लोहे की रॉड आर पार हो जाती है। वहां के लोगों जब पुलिस को जानकारी किया बिना किसी तरह की देरी किए पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचती है और पास में ही चल रही एक कंस्ट्रक्शन साइट से कटर मंगवा कर बच्चे के हाथ में फंसी लोहे की रॉड को कटवा कर उसे एम्स हॉस्पिटल में ले जाया जाता है। वहां पर बिना किसी तरह की देरी किए डॉक्टर इलाज शुरू करते हैं कुछ देर बाद डॉक्टर बताते हैं कि बच्चा अब खतरे से बाहर है मूल रूप से बच्चा बिहार के कटिहार का रहने वाला है और उसके पिता पास के ही एक घर में काम करते हैं। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर पड़ोसियों एवं बच्चे के पिता ने पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।
खबर निकिता सोनी
