Homeप्रयागराजकरछना विधायक ने शृंग्वेरपुर में होने वाले कार्यक्रम की दी जानकारी

करछना विधायक ने शृंग्वेरपुर में होने वाले कार्यक्रम की दी जानकारी

प्रयागराज। करछना के विधायक पीयूष रंजन निषाद ने बुधवार को प्रेसवार्ता में निषादराज गुहा की जयंती पर श्रृंग्वेरपुर में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सुवह 11 बजे श्रृंग्वेरपुर पहुंचेंगे। साथ ही कहा, केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद मछुआरा समाज और श्रृंग्वेरपुर को नई पहचान मिली है।

 

विधायक ने कहा कि भगवान राम ने वन जाते समय निषादराज का आतिथ्य स्वीकार करने के साथ उन्हें गले लगाकर एकता और समरसता का संदेश दिया था। भाजपा सरकार उसी संदेश को आगे बढ़ा रही है।

 

उन्होंने बताया कि श्रृंग्वेरपुर कॉरिडोर निर्माणाधीन है। इसके तहत निषादराज पार्क का निर्माण हो चुका है। भगवान राम और निषादराज की गले मिलते प्रतिमा लग चुकी है। जल्द ही गंगा के किनारे पथ वे तैयार हो जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 4200 करोड़ रुपये की लागत से राम पथ गमन का निर्माण भी शुरू है। इसके तहत श्रृंग्वेरपुर में गंगा पर 1100 करोड़ रुपये से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पीयूष रंजन ने मछुआरा समाज के लिए शुरू अन्य योजनाओं की भी चर्चा की।

 

सोरांव के विधायक गुरु प्रसादमौर्य एवं फूलपुर के दीपक पटेल ने कहा कि श्रृंग्वेरपुर एक पर्यटन के रूप में विकसित हो रहा है। वहां रोजाना चार से पांच हजार लोग आ रहे हैं। विधायकों ने कहा कि इसे ध्यान में रखकर सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments