Homeमहत्वपूर्ण जानकारीप्रधानमंत्री ने बिहार और बंगाल को दी 12,600 करोड़ की परियोजनाओं की...

प्रधानमंत्री ने बिहार और बंगाल को दी 12,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात 

मोतिहारी/दुर्गापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए बिहार को विकसित बिहार बनाना है। उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में मोतिहारी को पूरब का ऐसा क्षेत्र बनाया जाए, जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं, वैसे ही अवसर गयाजी में भी बनें। पुणे की तरह पटना में औद्योगिक विकास हो, सूरत की तरह संथाल परगना का विकास हो, जयपुर की तरह जलपाईगुड़ी और जाजपुर में टूरिज्म के नए रिकॉर्ड बनें और बंगलूरू की तरह ही वीरभूम के लोग भी आगे बढ़ सकें।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात चुनावी राज्य बिहार के मोतिहारी स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में करीब 7,200 करोड़ रुपये लागत वाली रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर कहीं। पीएम ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार में इतनी तेजी से काम इसलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों जगह बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है। वहीं बिहार दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्गापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य को 5400 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।

 

पीएम ने मोतिहारी में कहा कि 21वीं सदी में दुनिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। एक समय जो ताकत सिर्फ पश्चिमी देशों के पास होती थी, उसमें अब पूरब के देशों का दबदबा और भागीदारी बढ़ रही है। पूरब के देश अब विकास की नई रफ्तार पकड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस और राजद के मुकाबले कई गुना ज्यादा पैसा बिहार को हमारी सरकार ने दिया है ये पैसा जनकल्याण के काम आ रहा है

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments