Homeखेलओल्ड ट्रैफर्ड में फिर पलटवार की तैयारी शुभमन की टीम हर क्षेत्र...

ओल्ड ट्रैफर्ड में फिर पलटवार की तैयारी शुभमन की टीम हर क्षेत्र में पड़ी है भारी 

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे जरूर है, लेकिन शुभमन गिल की टीम अब तक खेल के ज्यादातर विभागों में मेजबान टीम पर भारी पड़ी है। भारतीय टीम ने अब तक तीन टेस्ट मैचों में इंग्लैंड से ज्यादा रन बनाए हैं, ज्यादा शतक भी लगाए हैं, गेंदबाजी का औसत भी भारत का श्रेष्ठ  है

 

अब तक सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाला और रन बनाने वाला क्रिकेटर भी भारतीय है। बावजूद इसके टीम सीरीज में पिछड़ी हुई है। अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम ने अब तक जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया है, उससे सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में विरोधी टीम भी उसे खारिज करने की भूल नहीं करेगी। यह लीड्स और लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन का पहला सत्र रहा, जिसने अब तक सीरीज में बड़ा अंतर पैदा किया है। इन दोनों सत्रों में बेन डकेट-जैक क्राउले की शानदार बल्लेबाजी और जोफरा आर्चर-बेन स्टोक्स की गेंदबाजी ने भारत को सीरीज में 1-2 से पीछे धकेल दिया। यहां गलतियां नहीं हुई होतीं तो तीन टेस्ट मैचों के बाद स्थिति भारत के पक्ष में 3-0 या 2-1 से हो सकती थी। यही कारण है कि 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम मनोबल के साथ मुकाबला करने उतरेगी।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments