प्रयागराज। कौशाम्बी में चालक सांवर लाल की हत्या कर 3.80 करोड़ का कॉपर तार लदा ट्रक लूटने के मामले में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कार्तिक राजभर को पटियाला (पंजाब) से गिरफ्तार किया है
एसटीएफ के मुताबिक, 15 मई को कोखराज में चालक की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने ट्रक लूट लिया था। पोरई खुर्द थाना खेता सराय, जौनपुर निवासी कार्तिक तभी से फरार था। जांच के दौरान उसे पटियाला के एसएसटी नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गांव के संतोष राजभर उर्फ राजू (पुलिस मुठभेड़ में मृत)से संपर्क में आकर वारदात करने लगा था। दोनों ने कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक लूट की साजिश रची। इसमें आजमगढ़ निवासी रंजीत राजभर को भी शामिल किया।
कानपुर के लग गए थे पीछे लूट से पहले कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर रेकी भी थी। 15 मई को अर्टिगा कार से कॉपर लदे ट्रक का कानपुर से पीछा करना शुरू किया को खराज से आगे प्रयागराज जाने वाले मोड़ तिराहा के आगे ट्रक रोक लिया। चालक सांवर लाल की हत्या करने के बाद तीनों कार व ट्रक को लेकर वापस कानपुर की तरफ चले। ककोढा से आगे सुनसान स्थान पर शव और वारदात में प्रयुक्त असलहा भी फेंक दिया और ट्रक को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर खड़ा कर दिया।
