प्रयागराज कौंधियारा जारी गांव के मासूम को अपहरण उसके ही नाबालिग रिश्तेदार ने किया था। सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया है कि उधार की रकम चुकाने के लिए आरोपी ने फिरौती मांगने के मकसद से घटना अंजाम दी।
गांव के ही एक व्यापारी के नौ साल का बेटा बुधवार सुबह घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। दोपहर तक नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। शाम को कौंधियारा थाने में पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार शाम वह घर से 500 मीटर दूरझाड़ियों में पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे और सिर से खून निकल रहा था। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।पुलिस के मुताबिक, घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में किशोर मासूम को अपने साथ ले जाते नजर आया। वह मासूम का ही रिश्तेदार है। थाने में पूछताछ की गई तो उसने घटना अंजाम देने की बात कबूल ली। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
