HomeUncategorizedनागरिक पुलिस के 50000 कर्मी यातायात निदेशालय को दिए जाएंगे, इनमें ...

नागरिक पुलिस के 50000 कर्मी यातायात निदेशालय को दिए जाएंगे, इनमें 557 महिलाएं

लखनऊ। नागरिक पुलिस के 5000 कर्मी प्रदेश की बदहाल यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाएंगे। इनमें 557 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय यातायात निदेशालय को नागरिक पुलिस के 5000 कर्मी आवंटित करेगा। इन्हें प्रशिक्षण के बाद सभी कमिश्नरेट और जिलों में तैनात किया जाएगा। लखनऊ कमिश्नरेट में 225 पुलिसकर्मी मोर्चा संभालेंगे। इनमें 43 महिलाकर्मी शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों यातायात पुलिस में महिलाओं की अलग विंग बनाने और यातायात कर्मियों की कमी के तहत 10 हजार पदों पर भर्ती करने का निर्देश दिया था। इसके बाद नई व्यवस्था की गई।एडीजी यातायात के. सत्यनारायण की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी सात पुलिस कमिश्नरेट को 225-225 पुलिसकर्मी दिए जाएंगे। इनमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिलहैं। हालांकि अभी महिला हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ही यातायात संबंधी कार्य करेंगे।

 

नागरिक पुलिस से भेजे गए सभी पुलिसकर्मियों को एक माह का यातायात प्रबंधन का कोर्स करने के बाद तैनात किया जाएगा। वर्तमानमें सभी प्रशिक्षण संस्थानों में नवनियुक्त सिपाहियों का आधारभूत प्रशिक्षण संचालित होने की वजह से यातायात संबंधी प्रशिक्षण कमिश्नरेट और जोन स्तर पर स्थान चिह्नित कर कराने का निर्देश दिया गया है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments