HomeUncategorizedछिपकर कर रहे आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा बनवाया ट्रांजिट डिमांड

छिपकर कर रहे आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा बनवाया ट्रांजिट डिमांड

प्रयागराज । 5.56 करोड़ रुपये हड़पकर महाराष्ट्र में फरारी काट रहे आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ लिया है। उसे ठाणे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी था और आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिये रकम का गबन किया।

 

एसटीएफ अफसरों के मुताविक, आरोपी की पहचान सुधीर केसरवानी निवासी मुट्ठीगंज है। उसे रविवार को एसटीएफ प्रयागराज के निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में उत्सव होटल के द्वितीय तल, पुलिस स्टेशन के पास शांति नगरं, भिवंडी जनपद ठाणे (महाराष्ट्र) से पकड़ा गया।

 

पूछताछ में उसने बताया कि वह साथी नीरज जायसवाल के साथ संगम कंस्ट्रक्शन कंपनी में अभिकर्ता था। उसने फर्जी दस्तावेजतैयार कर 06.40 करोड रुपये का गबन किया था। इनमें से 75 लाख रुपये उसने फर्म मालिक को वापस कर दिए थे।

 

शेष रकम वापस न करने पर वादी शैलेंद्र सिंह निवासी अल्लापुर ने 2023 में उसके व नीरज के खिलाफ जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना एसटीएफ को सौंपी गई थी। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से वह ठाणे, महाराष्ट्र में छिपकर रह रहा था।

 

आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी वहत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।ट्रांजिट रिमांड बनवाकर उसे प्रयागराज लाया जा रहा है

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments